Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

एक बार फिर भंडारीडीह के आजाद नगर में हुई हत्या से इलाके में सनसनी

बर्थडे पार्टी से लौटने के दौरान पूर्व से घात लगा कर बैठे युवकों ने दिया घटना को अंजाम, मरने से पूर्व तौसीफ ने फुफेरे भाई को बताया हत्यारों का नाम

0 127

गिरिडीह। नगर थाना और पचंबा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके के चौताडीह मुख्य मार्ग स्थित चदरा पुल के पास बीती रात हुई हत्या की सनसनी खेज वारदात ने एक बार फिर उक्त इलाके को सुर्खियों में ला दिया है। पुरानी रंजिश में सोमवार की देर रात 22 वर्षीय तौसीफ अंसारी की बर्बर हत्या कर दी गई। मृतक तौसीफ नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर 6 नंबर के रहने वाले अनवर अंसारी का पुत्र था। हत्या की घटना को मुहल्ले के ही युवकों द्वारा पूरी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है।

मृतक के फुफेरे भाई बब्बन अंसारी की माने तो सोमवार की रात को तौसीफ एक बर्थडे पार्टी में गया हुआ था। वहां से लौटने के क्रम में आसिफ अली ने उसे फोन कर चदरा पुल के समीप बुलाया। जहां पहुंचते ही पूर्व से घात लगा कर बैठे बंटी टायसन, मोनू पठान, आसिफ अली, मोकम, अरशद, शाकिब इकबाल, नूर हसन, गेंदू रवानी उर्फ राहुल समेत करीब दर्जन भर लड़कों ने तौसीफ को घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया।

sawad sansar

बब्बन ने बताया कि रात करीब 12रू22 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया कि तौसीफ के साथ मारपीट हो रही है। सूचना मिलने के बाद जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो तौसीफ सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा हुआ था। सड़क पर काफी दूर तक खून और घसीटने के निशान मिले। सूचना मिलने पर नगर और पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच परिजन तौसीफ को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस दौरान परिजनों ने बताया कि अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में तौसीफ होश में था और उसने फुफेरे भाई को बंटी टायसन, मोनू पठान, आसिफ अली, मोकम, अरशद, शाकिब इकबाल, नूर हसन और गेंदू रवानी उर्फ राहुल द्वारा हमला किए जाने की बात बताई थी।

इधर पुलिस ने तौसीफ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं उसके फुफेरे भाई के बयान और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस मामले की जांच जुट गई है। इस दौरान पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.