Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

फूड पॉइजनिंग के कारण ही हुई 6 वर्षीय रंजन की मौत, गोलगप्पे वाले को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ

खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया सैंपल जब्त, जांच के लिए भेजा गया रांची

0 81

गिरिडीह। सदर प्रखंड के बजटो पंचायत में बच्चों सहित 31 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए थे। जिसमें छह साल के रंजन कुमार की मौत भी हो चुकी है। रविवार की देर रात ही रंजन कुमार के शव का हुए पोस्टमार्टम के दौरान मेडिकल बोर्ड में शामिल चिकित्सकों की टीम ने पाया कि रंजन की मौत का कारण गोलगप्पा ही है। गोलगप्पा के जहरीले पानी का अंश रंजन के शरीर में पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सिविल सर्जन डॉक्टर बबन सिंह ने कहा कि गांव में कई ऐसे लोग भी है, जिन्होंने बगैर पानी वाला गोलगप्पा भी खाए थे, वो सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। लेकिन जितने लोगों ने पानी के साथ गोलगप्पा खाया वो सभी बीमार पड़ गए। इस बीच रविवार को अस्पताल में भर्ती हुए सभी के हालात सोमवार को स्थिर बताई जा रही है। यहां तक कि इलाज के बाद सदर अस्पताल से कुछ परिजनों ने बच्चों को डिस्चार्ज भी करा लिया है।

sawad sansar

इधर सोमवार को उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश के बाद सिविल सर्जन डॉक्टर बबन सिंह ने एक मेडिकल टीम को जांच के लिए सदर प्रखंड बजटो गांव भेजा। वहीं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने मुफ्फसिल थाना इलाके के पल्मो गांव निवासी फेरी वाला गोलगप्पा दुकानदार ओवी लाल को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इस क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार ने गोलगप्पा दुकानदार से पानी, छोले सहित अन्य का सैंपल लेने के साथ ही तमाम समानों को जब्त कर जांच के लिए रांची भेज दिया है। इस बाबत खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार ने बताया कि अब कई बिंदुओं के आधर पर जांच की जा रही है। फेरी वाला पानी कहां का इस्तेमाल करत था, क्या हर रोज एक ही जगह का पानी का इस्तेमाल किया जाता था, या शनिवार को उसने कहीं और से पानी इस्तेमाल किया था और पानी में क्या-क्या मिलाया था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.