Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ब्रेकिंग न्यूज: गुपचुप खाने के बाद बच्चे सहित करीब दो दर्जन लोग बीमार, एक 6 साल के मासूम की मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

0 18

गिरिडीह। सदर प्रखंड के बजटो गांव में लापरवाही और जहरीले गुपचुप खाने ने जहां एक मासूम की जान चली गई। वहीं करीब दो दर्जन बच्चे सहित अन्य लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। बच्चों के बीमार होने पर सभी को सदर अस्पताल लाया गया। जहां सूचना मिलते ही उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डॉ विमल कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।

बताया जाता है कि बजटों गांव में शनिवार की शाम को घूम-घूमकर गुपचुप-छोला बेचने वाले अज्ञात ठेले वाले से जिन बच्चों ने गुपचुप खाया था, रविवार की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। तेज बुखार, उल्टी, दस्त और पेट दर्द से लोग तड़प उठे। इस जहरीले खाने का सबसे बड़ा शिकार बना 6 वर्षीय रंजन कुमार, जिसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बेटे की मौत से मां रिंकू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

sawad sansar

अस्पताल में मची अफरा-तफरी

एक साथ इतने मरीज आने से सदर अस्पताल में हड़कंप मच गया। 5 साल से लेकर 45 साल तक के 22 से ज्यादा लोग भर्ती हैं, सभी को ड्रिप पर रखा गया है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

इधर घटना की खबर मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। डीसी रामनिवास यादव, एसडीएम, एसडीपीओ, सिविल सर्जन, बीडीओ और थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.