Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

लक्ष्मणटुंडा में आयोजित अनुष्ठान के छठें दिन नगर भ्रमण का हुआ आयोजन, भागवत गीता के साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

सांसद और विधायक सहित काफी संख्या में श्रद्धालू हुए शामिल

0 19

गिरिडीह। डुमरी प्रखंड के लक्ष्मणटुंडा में चल रहे नौ दिवसीय श्रीश्री 1008 शतचंडी महायज्ञ सह मां दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा के छठें दिन बुधवार को नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान यज्ञ समिति के अध्यक्ष सह मुख्य यजमान सुरेन्द्र कुमार एवं जिप सदस्या सुनीता कुमारी सहित 11 जोड़ी यजमानों एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता रानी एवं श्रीमद् देवी भागवत गीता को अपने सिर में लेकर सजे सजाए रथ वाहन में नगर भ्रमण कराया। नगर भ्रमण कार्यक्रम में सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी भी शामिल हुए। नगर भ्रमण के दौरान समिति की ओर से आकर्षक झांकियां भी निकाली गई थी। श्रद्धालु भक्ति गीतों के साथ झुमते नजर आये जबकि पुष्प वर्षा करके मां का स्वागत किया।

sawad sansar

इस क्रम में नगर भ्रमण के दौरान लक्ष्मणटुंडा, तेलियाटुंडा एवं नाथडीह में दिवाली जैसा उत्सव मनाया जा रहा था। हर घर को सजाने के साथ ही हर घर दीपक जलाया गया तथा गली-गली में रंगोली बनाया गया। इस दौरान आकर्षक यज्ञ मंडप, पंडाल, साज सज्जा, प्रकाश और साउंड की व्यवस्था की गई है। दुर्गा मंदिर, यज्ञ मंडप एवं आसपास क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है।


कार्यक्रम में विधायक जयराम महतो, भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल, जिप सदस्य प्रदीप मंडल सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.