विश्व पृथ्वी दिवस पर हुआ जल संरक्षण पखवाड़ा के तहत क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, जल संरक्षण पर दिया गया जोर

गिरिडीह। जल संरक्षण जागरूकता पखवाड़ा को लेकर बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर सीएम सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में लिखित क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया। विद्यालय के सीसीए अनुभाग के प्रभारी राकेश कुमार की अगुवाई में आयोजित प्रतियोगिता में छठी कक्षा से 12वीं कक्षा तक के करीब 500 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को जल संरक्षण और पृथ्वी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे गए थे।
विद्यालय परिवार ने जल के महत्व और पृथ्वी की महत्ता को बड़े संजीदगी से समझते हुए ऐसे आयोजनों में अपने सहभागिता निभाई । मौके पर प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को जल और जल की महत्ता तथा जल के संरक्षण पर विशेष व्याख्यान दिए। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है को आत्मसात करने की जरूरत है। विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता जल संचय और जल संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर उनकी रुचि कैसे बढ़े इस निमित ऐसे कार्यक्रम बड़े सार्थक होते हैं।


बतौर सीसीए प्रभारी शिक्षक राकेश कुमार ने अलग-अलग कक्षाओं के लिए अलग-अलग प्रश्नों की सूची तैयार कर इसे मूर्त रूप दिया। इसके इंटर हाउस क्विज कंपटीशन का आयोजन विद्यालय में आने वाले दिनों में होगा और उसके विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
