मारवाड़ी ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया भगवान श्री परशुराम की जयंती, मंत्री सुदिव्य कुमार हुए शामिल
समाज के बच्चों को किया गया सम्मानित

गिरिडीह। सनातन संस्कृति के पुरोधा भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव रविवार को गिरिडीह में भी धूमधाम से मनाया गया। शहर के झगरी में मारवाड़ी ब्राहम्ण संघ के द्वारा भगवान श्री परशुराम मंदिर में भव्य रूप से जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर एक ओर जहां लोगों ने श्रद्धा भाव से भगवान श्री परशुराम की पूजा अर्चना की। वहीं संघ के द्वारा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री सदिव्य कुमार शामिल हुए और समाज के 10वीं, 11वीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों को मंत्री ने सम्मानित किया। समाज के बच्चों को इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ युवाओं ने हिस्सा लिया।



इस दौरान मंत्री सदिव्य कुमार सोनू ने ब्राह्मण समाज के लोगों को भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री परशुराम मंदिर को जल्द ही एक जेनरेटर उपलब्ध कराया जाएगा। समारोह को सफल बनान में दीपक शर्मा, राजेश नेवल, सुनील शर्मा समेत ब्राह्मण समाज के सदस्यों की खास भूमिका रही।
