Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अनियंत्रित अर्टिगा कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा, एक की मौत

पुलिस के देर से आने से नाराज ग्रामीणों ने किया पथराव, मुआवजा की मांग को लेकर किया सड़क जाम

0 96

गिरिडीह। जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाए जाने के बाद भी जिले में इन दिनों तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को गावां थाना क्षेत्र के गावां सतगावां मुख्य पथ पर स्थित जोडासिमर में तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया। जिससे दो लोग कार के नीचे दब गए। स्थानीय ग्रामीणों ने काफ़ी मशक्कत के बाद घायल लोगो को कार के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान 50 वर्षीय सरयू सिंह की मौत हो गई। वहीं 28 वर्षीय श्रीकांत सिंह, 35 वर्षीय निरंजन सिंह और 50 वर्षीय भीम राजवंशी का इलाज चल रहा है।

sawad sansar

इधर घटना से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम के दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर बहनों की लंबी कतार लग गई। इस बीच मौके पर पहुंचे गावां थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों पर लोगों ने लेट से आने का आरोप लगाते हुए पथराव शुरू कर दिया। थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से खुद को भीड़ के आक्रोश से खुद को बचाया।

बताया जाता है कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इर्टिगा वाहन के चालक गावां थाना क्षेत्र के नगवां निवासी बबलू यादव को ग्रामीणों ने बंधक बना कर एक घर में बंद कर दिया है। साथ ही मुआवजे की मांग को ले ग्रामीणों ने गावां सतगावां मुख्य पथ पर जोडासीमर में सड़क जाम कर दिया है।


जाम स्थल पर गावां समेत तिसरी थाना के पुलिस पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने में लगे। वहीं विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, शेखर पासवान, पसनोर मुखिया अजय साव समेत अन्य उमेश साव, मरगूब आलम समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि ने लोगों को समझा- बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। ग्रामीण सड़क जाम कर ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.