मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शादीगवारो एवं चेपो सरकारी वन से खाली कराया गया अतिक्रमित वन भूमि
वन विभाग ने लोगों से की वनभूमि का अतिक्रमण नही करने की अपील

गिरिडीह। गिरिडीह पूर्वी के वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर गिरिडीह वन प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शादीगवारो एवं चेपो सरकारी वन में अवैध रूप से किए जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान लगभग 10 डिसमिल वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया।
मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि वनभूमि में किसी भी तरह का अतिक्रमण एक दंडनीय अपराध हैं। ग्रामीण किसी भू माफिया या बिचौलिए के बातों में आकर या खुद से वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। कहा कि विभाग एवं सरकार वनों पे आश्रित लोगों के लिए संवेदनशील है। वैसे सभी ग्रामीण जो कम से कम तीन पीढ़ियों से आजीविका के लिए वनों पर निर्भर है वे सरकार के वनाधिकार अधिनियम के तहत वन पट्टा प्राप्त कर अपना गुजर बसर कर सकते है।
