Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जिला प्रशासन एवं आईओसीएल के संयुक्त प्रयास से दिव्यांगजनों सहित सेंकड़ो लाभूकों के बीच हुआ उपकरणों का वितरण

दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं, उन्हें सशक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त

0 39

गिरिडीह। कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा सोमवार को नगर भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन कर जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों के बीच सहायता सामग्री का वितरण किया गया। जिला प्रशासन एवं इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में लाभुकों के बीच व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, वॉकर, बैसाखी, श्रवण यंत्र सहित 973 उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बिनोद सिंह सहित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना, उनके दैनिक जीवन को सुगम करना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

sawad sansar

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें सशक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा सीएसआर के तहत की गई पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सहायता सामग्री मिलने से दिव्यांगजनों को चलने-फिरने, पढ़ने-लिखने और रोजगार के अवसरों तक पहुंचने में काफी मदद मिलेगी। वहीं कोडरमा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने कहा कि समाज के कमजोर एवं दिव्यांगजनों की सहायता करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की पहल सराहनीय है, जो जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बिनोद सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए सरकार और विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में समावेशिता की भावना मजबूत होती है और जरूरतमंद लोगों को नई उम्मीद मिलती है। वहीं इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने कहा कि कंपनी अपने सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और दिव्यांगजन कल्याण जैसे क्षेत्रों में कई योजनाएं चला रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.