Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

विश्वनाथ नर्सिंग होम में इलाजरत महिला की मौत, परिजनों ने आईसीयू यूनिट में की तोड़फोड़, अस्पताल कर्मी पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

0 88

गिरिडीह। शहर के चिरैयाघाट रोड स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम में इलाजरत महिला की मौत सोमवार को हो गई। जिससे आक्रोशित परिजनों ने तोड़फोड़ नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान नर्सिंग होम के कर्मियों ने द्वारा मृतका के परिजनों के साथ मारपीट करने की बात भी सामने आ रही है। जिससे परिजनों का गुस्सा ओर भड़क गया । हालांकि सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी रतन सिंह के अलावे डीएसपी नीरज सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। साथ ही नर्सिंग होम के एक कर्मी को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर थाना ले गई।

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि डुमरी के जीतकुंडी गांव निवासी मुकेश मंडल ने सोमवार की सुबह अपनी पत्नी नीलम कुमारी को बच्चेदानी के आपरेशन के लिए भर्ती कराया था। ऑपरेशन भी सफल रहा था, लेकिन कुछ देर में नीलम की हालत बिगड़नी शुरू हुई। जिसे देखते हुए परिजन उसे बाहर ले जाने की बात कहकर रेफर करने को कहा। तब तक नीलम कुमारी की मौत हो गई ।

sawad sansar

आरोप है कि मौत के बाद नर्सिंग होम प्रबंधन ने शव को परिजनों को दिखाने से इंकार कर दिया। जिससे परिजनों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने आईसीयू यूनिट में तोड़फोड़ कर दिया। इस दौरान आईसीयू में भर्ती अन्य मरीज भी भयभीत हो गए और आईसीयू यूनिट से बाहर निकल गए। इधर मामले की जानकारी मिलते ही जेकेएलएम नेता नागेंद्र चंद्रवंशी भी नर्सिंग होम पहुंचे और पूरे मामले से अवगत हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.