जेएलकेएम के नगर अध्यक्ष ने काम दिलाने के नाम पर किया एक युवक से मुद्रा मोचन, नही लौटा रहा रूपये युवक ने पार्टी सूप्रिमो जयराम महतो को आवेदन देकर लगाई गुहार

गिरिडीह। हाल के वर्षो में जनता के बीच अपनी पेठ बनाने वाली पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक मेार्चा के द्वारा जनता से जुड़े कई मुद्दों को लेकर प्रखर रही है। इस बीच औधोगिक क्षेत्र में मरने वाले मजदूरों को मुआवजा दिलाने का मुद्दा हो या फिर गिरिडीह स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को उनका हक दिलाने का मामला हो। जेएलकेएम के नेता और कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ आंदोलन को सफल बनाने में लगे रहे। इसी बीच जेएलकेएम के एक नेता के द्वारा स्वास्थ्य विभाग में काम लगाने के बदले एक युवक से मुद्रा मोचन करने का मामला सामने आया है। यहां तक कि रूपये लेने के बाद भी युवक को काम नही दिलाया गया है। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
देवरी के मोहम्मद नौशाद ने जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो को आवेदन देते हुए आरोप लगाया है कि जेएलकेएम के नगर अध्यक्ष सलमान अंसारी ने उनसे गिरिडीह जिला में संचालित स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्सिंग कंपनी में काम लगाने के बदले 60 हजार रुपया लिया, लेकिन कई माह बीत जाने के बाद न ही उन्हें रोजगार दिया गया है और न ही पैसा वापस लौटाया गया है।


कहा कि कई बार उन्होंने नगर अध्यक्ष सलमान अंसारी से पैसे की मांग की, लेकिन वह सिर्फ टाल मटोल करता रहा। जब उन्होंने मामले को पार्टी अध्यक्ष के समक्ष रखने की बात कही तो भी पैसा नही लौटाया गया। मोहम्मद नौशाद ने सभी तरह के दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो से इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उसके पैसे लौटाने की अपील की है।
इधर मामले को लेकर जेएलकेएम नगर अध्यक्ष सलमान से बात करने पर उन्होंने कहा कि चारपहिया वाहन के खरीद बिक्री को लेकर पैसे का लेनदेन से मामले जुड़ा हुआ है। कहा कि पार्टी के ही कुछ पदाधिकारी नौशाद को भ्रमित कर उनसे यह आवेदन दिलवाया है। कुछ दिन में नौशाद के साथ मीडिया के सामने सारी बातें साफ हो जाएगी।
बहरहाल मामला जो भी हो पर अब देखना ये है कि जनता के लिए आवाज उठाने वाली पार्टी के रूप में पहचान बना रही जेएलकेएम के एक पदाधिकारी के द्वारा इस तरह के मामले को अंजाम देते हुए मुद्रा मोचन कर एक गरीब युवक को परेशान करने के मामले को पार्टी सूप्रिमो संज्ञान मे ंलेती है या नही।
