Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नगर निगम चुनाव को लेकर महापौर प्रत्याशी शैलेन्द्र चौधरी का संकल्प पत्र जारी

भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए संकल्प पत्र को बताया महत्वपूर्ण

0 416

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी डॉ. शैलेन्द्र चौधरी ने सोमवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के माध्यम से उन्होंने जानकारी दी। प्रेसवार्ता में बतौर अतिथि उपस्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद रविन्द्र राय, पूर्व मंत्री राज पालिवाल भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, पूर्व विधायक प्रो0 जय प्रकाश वर्मा, जिप अध्यक्षा मुनिया देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत एवं पूर्व मेयर सुनील पासवान ने संयुक्त रूप से संकल्प पत्र का अनावरण किया।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए रविन्द्र राय ने नगर निगम चुनाव को दलीय आधार पर नहीं कराने को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गिरिडीह के विकास के लिए डॉ. शैलेन्द्र चौधरी सबसे सही विकल्प हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने काफी सोच-विचार के बाद उन्हें समर्थन दिया है क्योंकि वे भाजपा के सभी उम्मीदवारों में सबसे योग्य हैं। इस दौरान प्रत्याशी डॉ शैलेन्द्र चौधरी ने संकल्प पत्र के बाबत जानकारी देते हुए नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.