Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नगर निगम चुनाव में हर बूथ पर पारा मिलिट्री फोर्स तैनात हो, राज्य सरकार की मंशा ठीक नहीं : बाबूलाल मरांडी

0 48

गिरिडीह। झारखंड में नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा नेता प्रतिपक्ष सह विधायक बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रत्येक बूथ पर पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती जरूरी है, ताकि मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकें।

बाबूलाल मरांडी ने यह बातें गिरिडीह स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की चुनाव को लेकर मंशा ठीक नहीं दिख रही है।

sawad sansar

उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने दल आधारित चुनाव नहीं कराया, इसके बाद भाजपा ने ईवीएम के माध्यम से चुनाव कराने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने उसे नजरअंदाज कर चुनाव को बैलेट पेपर से कराने का निर्णय लिया है।

मरांडी ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि सरकार चुनाव प्रक्रिया में ईमानदारी नहीं बरतने वाली है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर गड़बड़ी की संभावना बढ़ जाती है।

उन्होंने बताया कि भाजपा अब केंद्र सरकार से मांग करती है कि नगर निगम चुनाव के प्रत्येक बूथ पर पारा मिलिट्री फोर्स तैनात की जाए, ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकी जा सके।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव चाहती है और जनता के मतदान अधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.