बिग ब्रेकिंग आज हो सकती है झारखण्ड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा

रांची : झारखण्ड में लंबे समय से लंबित नगर निकाय चुनाव को लेकर आज बड़ी घोषणा हो सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग आज दोपहर प्रेस कांफ्रेंस कर राज्य में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इससे संबंधित अधिसूचना आज या आगामी दिनों में जारी होने की संभावना जताई जा रही है।सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने चुनाव कराने की सभी तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली हैं। मतदाता सूची, आरक्षण से जुड़े प्रावधान और प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। आयोग की ओर से आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दिए जाने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि झारखण्ड में नगर निकाय चुनाव काफी समय से लंबित हैं, जिसको लेकर राजनीतिक दलों और आम जनता में लगातार मांग उठती रही है। चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है, जिससे राजनीतिक गतिविधियां तेज हो जाएंगी।


चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद नगर निकायों में विकास कार्यों की दिशा और नई जनप्रतिनिधियों की तस्वीर भी स्पष्ट होगी। अब सभी की नजरें राज्य निर्वाचन आयोग की आज की घोषणा पर टिकी हुई हैं।
