Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अपहृत कैरव गांधी सकुशल बरामद, 14 दिन बाद घर वापसी पुलिस की कार्रवाई से परिवार ने ली राहत की सांस

0 42

जमशेदपुर : शहर के चर्चित उद्यमी देवांग गांधी के अपहृत पुत्र कैरव गांधी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। करीब 14 दिनों तक लापता रहने के बाद मंगलवार तड़के लगभग 4:30 बजे पुलिस टीम ने उन्हें सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कैरव गांधी की घर वापसी के साथ ही परिवार और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली है।

गौरतलब है कि 13 जनवरी को कैरव गांधी के अचानक लापता हो जाने से पूरे जमशेदपुर शहर में सनसनी फैल गई थी। यह मामला राजनीतिक, व्यावसायिक और सामाजिक हलकों में लगातार चर्चा का विषय बना रहा। परिजनों की ओर से भी समय-समय पर उनकी सुरक्षित वापसी की अपील की जा रही थी।

sawad sansar

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस दौरान विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी करते हुए लगातार जांच अभियान चलाया। मंगलवार सुबह मिली सफलता के बाद कैरव गांधी को उनके आवास पहुंचाया गया, जहां परिजनों ने भावुक होकर उनका स्वागत किया।

हालांकि, पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अपहरण के कारणों, बरामदगी की परिस्थितियों और संभावित आरोपियों को लेकर स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद साझा की जाएगी।

कैरव गांधी की सकुशल वापसी को लेकर शहरवासियों में भी संतोष का माहौल है। सभी की निगाहें अब पुलिस प्रशासन के आधिकारिक खुलासे पर टिकी हुई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.