Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

देवघर जाने के क्रम में गिरिडीह में रुके राज्यपाल संतोष गंगवार, डीसी, एसपी ने किया स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ़ आनर

0 78

गिरिडीह। देवघर जाने के क्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ कुछ घंटे गिरिडीह बिताया फिर देवघर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान परिसदन भवन में डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर राज्यपाल संतोष गंगवार का स्वागत किया। वहीं गिरिडीह पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया। मौके पर राज्यपाल श्री गंगवार ने डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ विमल कुमार से साथ जिले में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चल रही योजनाओ के बाबत चर्चा की। इस क्रम में विधि व्यस्था से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा हुआ। इधर राज्यपाल के आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, भाजपा नेता विनय सिंह, मेयर सुनील पासवान, युवा मोर्चा के संजीव सिंह गुड्डडू, विहिप नेता शिवपूजन कुमार समेत कई भाजपाई भी परिसदन भवन पहुंचे और राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात करने के साथ ही पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.