जन समस्याओं के समाधान को लेकत गिरिडीह उपायुक्त तत्पर, जनता दरबार के माध्यम से सुनी लोगों की समस्याएं
समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी: उपायुक्त

गिरिडीह। जन समस्याओं के समाधान को लेकत तत्पर गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव प्रत्येक मंगवार और शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित कर लोगों व उनकी समस्याओं से रूबरू होते है। इसी क्रम में आज उपायुक्त श्री यादव ने कार्यालय कक्ष में जनता से मिले एवं उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, पेंशन, पारिवारिक समस्याएं, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, आवास, राशन कार्ड से संबंधित मामले मुख्य रूप से शामिल थे। उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से सुनवाई की और कई मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के साथ काम करें, ताकि जनता को अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़े। साथ ही सभी आवेदनों को जन समाधान पोर्टल पर निश्चित रूप से तय समय सीमा के अंदर अपलोड करने का भी निर्देश दिया।



मौके पर उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। कहा कि जनता दरबार शासन-प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद का माध्यम है। इससे ना केवल लोगों की समस्याओं का प्रत्यक्ष समाधान होता है, बल्कि जनता का विश्वास भी प्रशासनिक व्यवस्था में मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि सभी अंचल अधिकारी सप्ताह में एक दिन निर्धारित कर आवश्यक रूप से जनता दरबार का आयोजन करें एवं जमीन संबंधित वादों का निष्पादन करना सुनिश्चित करें।
