Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बोकारो में आयोजित महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुई गिरिडीह की टीम

कमिटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बढ़ाया उत्साह, बेहतर प्रदर्शन के लिए दी शुभकामनाएं

0 560

गिरिडीह। बोकारो के गुरु गोविन्द सिंह पब्लिक स्कूल में आयोजित महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को गिरिडीह की टीम बोकारो रवाना हुई। गिरिडीह से कोच आकाश स्वर्णकार के नेतृत्व में टीम में आठ महिला खिलाडी शामिल है। गिरिडीह के महिला टीम के बोकारो रवाना होने के क्रम में टुंडी विधायक मथुरा महतो के साथ पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, अमित स्वर्णकार, मनोहर वर्मा, मोहम्मद अली समेत अन्य सदस्यों ने बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साह बढ़ाया और शुभकामनाएं दी।

बोकारो के लिए रवाना होने से पूर्व कोच आकाश स्वर्णकार ने जानकारी देते हुए बताया की देश भर से करीब एक हजार महिला खिलाडी इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे। गिरिडीह से महिला खिलाड़ियों में जूनियर वर्ग में साक्षी बरनवाल, अंजुम आरा के साथ तनीषा आर्या, सोनाक्षी कुमारी, आयशा विनंत अफजल शामिल है। जबकि सब जूनियर वर्ग में ज्योति राज और आस्था गुप्ता के साथ शिवामी राज शामिल है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.