Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

डॉ जगदीश चंद्र बोस की जयंती पर जीत फ्री फिजिकल एकाडेमी ने कराया दोड़ प्रतियोगिता

0 246

गिरिडीह। डॉ जगदीश चंद्र बोस की जयंती पर दिन रविवार को भईया जी संस्था ए यूनिट ऑफ राब्ता वेलफेयर ट्रस्ट के जीत फ्री फिजिकल एकाडेमी द्वारा $2 हाई स्कूल ग्राउंड में 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं में तनु कुमारी प्रथम स्थान पर रही। वहीं नंदनी कुमारी द्वितीय व सिमरन कुमारी तृतीय स्थान में पर रही। वहीं बालकों में दिवाकर वर्मा प्रथम, मनोहर कुमार द्वितीय एवं तौहीद अंसारी तृतीय स्थान पर रहे

कार्यक्रम में उपस्थित बतौर अतिथि सीनेट सदस्य रंजीत राय, प्रोफेसर डॉ विनीता कुमारी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और उनका उत्साह बढ़ाया। मौके पर प्रियंका कुमारी, पूनम कुमारी, मनीषा श्रीवास्तव, सुशील गुप्ता, शीश भाई, पवन रजक, मनीष चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.