Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सुभाष इंस्ट्यिूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 यूनिट हुआ रक्त संग्रह

रक्तदान करने को लेकर छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह

0 464

गिरिडीह। जिले में रक्त की मांग को देखते हुए विभिन्न संस्थानों के द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर रक्त संग्रह किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को ब्लड बैंक के सहयोग से सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान से छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान 28 रक्तदाता पहली बार रक्तदान कर रहे थे। हालांकि शिविर के दौरान अन्य कई छात्र-छात्राएं वंजन, हीमेाग्लोबिन कम रहने के कारण रक्तदान करने से वंचित रह गए।

sawad sansar

शिविर के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी गिरिडीह के चैयरमेन अरविंद कुमार, कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत सिंह, ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ सोहेल रक्तदान करने वाले छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन कर रहे थे। वहीं सुभाष इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉक्टर विजय सिंह वादा किया की हर 6 महीने में इस तरह का कैंप अपने कॉलेज में लगाएंगे। कहा कि हमें उन युवक और युवातियों को ज्यादा मोटिवेट करना चाहिए जो प्रथम बार रक्तदान कर रहे हैं क्योंकि वह समाज के लिए एक नए वृक्ष की तरह है जो हर साल हर 6 महीने में रक्तदान करेंगे।

शिविर को सफल बनाने में प्राचार्य विपिन चौधरी सहित अन्य स्टाफ के अलावे ब्लड बैंक के स्वास्थ्य कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.