Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई झारखण्ड स्थापना की रजत जयंती, नियुक्ति पत्र वितरण के साथ ही विकास योजनाओं की रखी गई आधारशिला

झारखंड की ऊंची उड़ान के लिए नगर विकास मंत्री ने उड़ाए गुब्बारे, कहा गुरु जी के सपने को हेमंत सोरेन कर रहे हैं पूरा

0 57

गिरिडीह। झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में झंडा मैदान में शनिवार को रजत जयंती समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार के अलावे राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कौशल विभाग के अंतर्गत पांच युवाओ को नियुक्ति पत्र देने के साथ ही करोड़ो की विकास योजनाओं की आधारशिला रखी।

sawad sansar

कार्यक्रम के उद्घाटन से पूर्व जिल प्रशासन की ओर से झंडा मैदान पहुंचे मुख्य अतिथि नगर विकाय मंत्री सुदिव्य कुमार के अलावे राज्य सभा सांसद सरफराज अहमद, पूर्व विधायक केदार हाजरा, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, महासचिव हेमलाल सोरेन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतिश केडिया सहित अन्य अतिथियों का झारखंडी तर्ज पर स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल और झांकियों का जायजा भी लिया। इस दौरान समारोह में झारखण्ड की उंची उड़ान के लिए नगर विकास मंत्री ने गुब्बारे उड़ाये। साथ ही मौके पर मौजूद अलग झारखण्ड राज्य आंदोलन से जुड़े आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड राज्य को लेकर जो सपना गुरु जी शिबू सोरेन ने देखा था, उसे हेमंत सरकार पूरा करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि देश में इकलौता झारखण्ड ही ऐसा राज्य है जहाँ जय हिंद के बाद जय झारखण्ड भी बोला जाता है. और ये खुद में गर्व करने वाला पल होता है। झारखंड की आजादी के लिए कई आंदोलनकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन समर्पित किया, तब जाकर हमने झारखंड राज्य को राष्ट्रीय पटल पर एक सशक्त एवं समृद्ध झारखंड के रूप में लाकर खड़ा किया है। झारखंड राज्य ने अपने पिछले 25 वर्षों के अस्तित्व में विकास के महत्वपूर्ण नए आयाम स्थापित किए हैं। राज्य सरकार हरेक वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। साथ ही विशेष जनजातियों और आदिवासी समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए संकल्पित है। हमारा लक्ष्य है कि इन वर्गों का जीवन स्तर बेहतर हो, वे आत्मनिर्भर बनें और विकास की मुख्यधारा में सम्मिलित हों।

समारोह को राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, डीसी रामनिवास यादव सहित अन्य अतिथियों ने भी सम्बोधित किया। वहीं समारोह में डीडीसी स्मिता कुमारी, सदर एसडीएम श्रीकांत यसवंत, अनिमेष रंजन समेत कई नेता और अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.