Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बिहार में एनडीए की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न, निकाला विजय जुलूस

जमकर की आतिशबाजी, बांटी मिठाईयां, केन्द्रीय मंत्री ने बिहार की जनता का बताया जीत

0 58

गिरिडीह। झारखंड में हार से मायुस भाजपाईयों में बिहार चुनाव ने एक बार फिर उत्साह भरने का काम किया है। बिहार चुनाव में एनडीए को मिली एकतरफा जीत से उत्साहित भाजपाईयों ने शुक्रवार को विजय जुलुस निकालकर जश्न मनाया। हालांकि झारखंड के घाटशीला में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की हार होने के बाद भी बिहार में मिली बम्पर जीत से पूरी तरह से भाजपाई लबरेज थे। देर शाम को भाजपाईयों ने झंडा मैदान से विजय जुलूस निकालकर शहर का भ्रमण किया और जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भाजपाईयों ने झुमने क ेसाथ ही टॉवर चौक पर आतिशबाजी की और लोगों के बीच मिठाईयां बांटी।

sawad sansar

विजय जुलूस में शामिल जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, मुकेश जालान, बिनय सिंह, दिलीप वर्मा, यदुनंदन पाठक, हरमिंन्द्र सिंह बग्गा, मनोज संघई, संजीत सिंह पप्पू, सुभाष चंद्र सिन्हा, नवीन सिन्हा, रंजीत बरनवाल समेत काफी संख्या में कार्यकर्त्ता शामिल हुए और एक दूसरे को जीत की बधाई दी।

 

इधर गिरिडीह पहुंची केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने बिहार की जनता को नमन करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने सुशासन और विकास को चुना है। खाश कर महिलाओं और युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार भरोसा जताया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.