Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

विश्व प्रसिद्ध तीर्थंस्थल मधुबन में आयोजित विश्व मैत्री महोत्सव शामिल हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

कहा विश्व मैत्री महोत्सव विश्व को देता है क्षमा और प्रेम का संदेश सीआरपीएफ कैम्प में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, डीसी व एसपी ने किया स्वागत

41

गिरिडीह। जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन सम्मेद शिखर के गुनातायन ट्रस्ट महावीरायातन फाउंडेशन द्वारा क्षमावाणी पर्व को लेकर विश्व मैत्री महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खाँ विशेष रूप शामिल होने के लिए मधुबन पहुंचे। वहीं महोत्सव में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के अलावे डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉक्टर विमल कुमार भी शामिल हुए। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खाँ के आगमन पर पुलिस प्रशासन की ओर से सीआरपीएफ कैंप में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसीडीपीओ जितवाहन उरांव समेत अन्य अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

समाज के कई लोगों को किया गया सम्मानित

सीआरपीएफ कैम्प से राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खाँ सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां महावीरायातन फाउंडेशन के प्रतिनिधियों और जैन समाज के लोगों ने उनका भव्य रूप से स्वागत किया। विश्व मैत्री महोत्सव का उद्घाटन भगवान पार्श्वनाथ के तस्वीर का लोकार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गान से हुई। मौके पर फाउंडेशन और गुनायतन संस्था द्वारा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज के कई लोगों को सम्मानित किया गया।

विश्व में खून खराबे के बीच जैन समाज दे रहा है क्षमा और मैत्री का संदेश: राज्यपाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गुनातायन मंे आयोजित विश्व मैत्री महोत्सव को लेकर कहा कि ये जैन समाज की परम्परा है कि दशलक्षण के बाद होने वाले क्षमावाणी धर्म को विश्व मैत्री महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। कहा कि पूरा विश्व आज खून खराबे में उलझा हुआ है, सभी अपने धर्म को श्रेष्ठ बताने के प्रयास मंे है। ऐसे में भगवान पार्श्वनाथ कि इस तपोभूमि में विश्व मैत्री महोत्सव का आयोजन होना, खुद में विश्व को एक बड़ा संदेश देता है। राजयपाल ने श्रीमद्ग भागवत ग्रंथ का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान ऋषवदेव की चर्चा भी श्रीमद्भागवत मंे है।

जैन समाज का प्रयास, विश्व में बना रहे भाईचारा: संत ब्रम्चारी देबेन्द्र

महोत्सव को सम्बोधित करते हुए मुंबई महाविरायत्न फाउंडेशन के संत ब्रम्चारी देबेन्द्र ने कहा कि जैन समाज विश्व में भाईचारा बना रहे इसके लिए लगातार प्रयास करता रहा है। आज रिश्तो मंे दरार आ रही है। समाज बिखर रहा है, जिसे टूटने से बचाना है और यह तभी संभव है ज़ब मैत्री भाव विश्व में रखा जाए। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारा, सद्भावना और आपसी मेलजोल को बढ़ावा देना था। महोत्सव को सफल बनाने में गुनातायन ट्रस्ट के अशोक जैन, सुनील जैन, सुभाष जैन के साथ महावीरायतन फाउंडेशन के अजय गंगवाल, पंकज जैन की खास भूमिका रही।

Comments are closed.