Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

वीरगति को प्राप्त हुए सीआरपीएफ जवान संजय मुर्मू का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, अंतिम दर्शन का उमड़ पड़ी भीड़

राजकीय सम्मान के साथ किया गया शहीद संजय मुर्मू का अंतिम संस्कार

178

गिरिडीह। देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के जवान संजय कुमार मुर्मू का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक गांव बिरनी प्रखंड के धरमपुर पहुंचा। गांव पहुंचते ही शहीद संजय मुर्मू के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर भारत माता की जय, संजय बाबू अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा, संजय बाबू का नाम रहेगा जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

sawad sansar

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में हाल ही में बादल फटने से आई प्राकृतिक आपदा में राहत एवं बचाव कार्य के दौरान संजय मुर्मू शहीद हो गए थे। वे अपनी ड्यूटी निभाते हुए मानवता और देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण पेश कर अमर हो गए।

शहीद संजय मुर्मू का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सुरक्षा बलों के जवान मौके पर मौजूद रहकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। इस दौरान धरमपुर गांव समेत पूरे बिरनी प्रखंड में मातम पसरा हुआ है, लेकिन साथ ही गर्व भी है कि धरती मां के इस सपूत ने देश के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया।

Comments are closed.