Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जमुआ में पुलिस के खिलाफ राजद, आजाद समाज पार्टी व यादव सेना ने निकाला प्रतिवाद मार्च

पुलिस को दी कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी

205

गिरिडीह। जमुआ पुलिस के मनमाने रवैये के खिलाफ शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद), यादव सेना और आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के द्वारा प्रतिवाद मार्च निकाला गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरूष शामिल हुए और जमुआ पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रतिवाद मार्च जमुआ प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए थाना मोड़ पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की कथित मनमानी और हाल ही में राजद प्रखंड अध्यक्ष ललन यादव के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। आरोप है कि ललन यादव के साथ कुछ पुलिसकर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।

sawad sansar

सभा को संबोधित करते हुए यादव सेना के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि, यदि पुलिस प्रशासन अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाती है, तो हम कानूनी कार्रवाई के तहत उन्हें जेल भेजने का कार्य करेंगे। वहीं राजद जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भ्रष्ट पदाधिकारियों द्वारा गरीबों और वंचितों पर अत्याचार किया गया, तो राजद, यादव सेना और भीम आर्मी के कार्यकर्ता संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के नेता गौरव कुमार ने कहा कि जमुआ थाना पुलिय के मनमाने रवैये के विरोध में आज जनता को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। कहा कि पुलिस सुरक्षा के लिए होती है न की लोगों में भय व्याप्त करने के लिए। अगर पुलिस का यही रवैया रहा तो उन्हें जनता का आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।

प्रतिवाद मार्च में राजद प्रखंड अध्यक्ष ललन यादव, धर्मेन्द्र यादव, आनंनद नागवंशी, मोहन आर्या, विजय कुमार सहित राजद, यादव सेना व आजाद समाज पार्टी के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments are closed.