Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

विभाजन विभीषिका दिवस रूप में भाजपा ने देश के विभाजन को किया याद

कहा दो नेताओ के कारण खून कि लकीरो से किया गया था भारत का बंटवारा

21

गिरिडीह। देश के विभाजन होने पर विभाजन विभीषिका दिवस मनाते हुए भाजपा ने गुरुवार को गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी मे धनबाद विधायक राज सिन्हा, महिला मोर्चा कि प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभास चंद्र सिन्हा, चुन्नूकांत, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, प्रो0 विनीता कुमारी सहित कई भाजपाई शामिलए हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि देश आज ऐसे ही नहीं खून के आँशु रोता है, भारत को रुलाने के लिए दो नेताओं ने मजबूर किया। जब आजादी के समय भारत को काट कर पाकिस्तान बनाया गया था। उस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच खून कि लकीरे खिंची गई थी। जिसमे कई बच्चे अनाथ हुए, महिलाओ के साथ गलत हुआ. युवाओ को अब भी इस मुद्दे पर जवाब नहीं मिला है, ऐसे मे भाजपा का फ़र्ज है कि वो जनता को बताए कि आज का दिन भारत के लिए कितना बड़ा अफ़सोस जाहिर करने वाला दिन है।

मौके पर जिला प्रवक्ता कामेश्वर पासवान, संजीत सिंह पप्पू, विवेक गुप्ता विक्की, मिथुन चंद्रवंसी, रंजीत राय, सिंकू सिन्हा, नवीन सिन्हाख् प्रकाश दास सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे।

Comments are closed.