Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

माले और असंगठित मजदूर मोर्चा ने चार लेबर कोर्ड के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र में किया नुक्कड़ सभा

मजदूरों के खिलाफ चार लेबर कोर्ड को वापस लेना होगा: पूरण महतो

452

गिरिडीह। असंगठित मजदूर मोर्चा और भाकपा माले के द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र के चौक चौराहे फैक्ट्री एरिया में नुक्कड़ सभा करते हुए माले कार्यकर्ता महुवाटांड़ स्थित भाकपा माले के कार्यालय पहुंच सभी की समाप्ति की। इस दौरान माले नेताओं ने मजदूरों के पक्ष में हल्ला बोल करेने का भी अहवान किया गया। नुक्कड़ सभा की अगुवाई माले नेता पूरण महतो, राजेश सिन्हा, कन्हाई पांडेय, मसूदन कोल, पवन यादव, नवीन पांडेय, किशोर राय कर रहे थे।

इस दौरान माले नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार किसानों के हित में चार कृषि कानून वापस लिया गया है, उसी प्रकार चार लेबर कोड को भी वापस लेना होगा। कहा कि भाजपा सरकार लगातार श्रम विरोधी कानून मजदूरों पर थोपने का काम कर रही है जिसे उखाड़ कर फेकने की जरूरत है। इस दौरान माले नेताओं ने मजदूरों के हक में 9 जुलाई को आहुत देशव्यापी हड़ताल को समर्थन देने का भी अहवान किया।

sawad sansar

मौके पर सनातन साहू, कौशल साव, नारायण सिंह, किशोर राय, पवन यादव, नवीन पाण्डेय, सुनील ठाकुर, प्रसादी राय, डीलचंद कोल्ह, मधुसूदन कोल्ह, भोथारी दास, गुलाब कोल्ह, धनेश्वर कोल्ह, चंदन टुडू, मनोज कोल्ह, जगरनाथ कोल्ह के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

ITI

Comments are closed.