Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

डीजे की तेज आवाज ने ले ली जान, गिरिडीह के इसरी में 72 वर्षीय महिला की मौत

खांसी की दवा लेने आई थी बाज़ार, दुकान के सामने ही हो गई मौत

781

डुमरी/गिरिडीह : झारखंड के डुमरी थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना में तेज आवाज वाले डीजे के कारण 72 वर्षीय कौशल्या देवी की मृत्यु हो गई। मृतका की पहचान पड़रियाटांड़ निवासी सीताराम पांडेय की पत्नी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, कौशल्या देवी खांसी की दवा लेने इसरी बाजार स्थित अर्चना मेडिकल दुकान गई थीं। इसी दौरान बाजार से मोहर्रम का जुलूस गुजर रहा था, जिसमें तेज आवाज में डीजे बज रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह डीजे की तेज आवाज सहन नहीं कर सकीं और संतुलन खोकर दुकान के सामने गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना निमियाघाट थाना पुलिस को दी।

sawad sansar

पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी सीओ शशि भूषण प्रसाद अस्पताल पहुंचे और मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

बताया जाता है कि कौशल्या देवी अपने मायके पड़रियाटांड़ में रहती थीं और उनकी कोई संतान नहीं थी। घटना की खबर फैलते ही गांव से बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और शव को एंबुलेंस से गांव ले गए।

ITI

Comments are closed.