Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

महाकुंभ से लौट रहा वाहन हजारीबाग में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 3 महिलाओं की मौत, 5 घायल

544

हजारीबाग के चरही घाटी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार यह घटना तब हुई जब ये सभी महाकुंभ से स्नान कर रांची वापस लौट रहे थे। तभी हजारीबाग के चरही घाटी में इनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि सभी रांची से महाकुंभ के लिए निकले थे और सभी एक ही परिवार के रहने वाले थे। महाकुंभ से स्नान कर लौटने के दौरान चरही घाटी के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

ITI

Comments are closed.