Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

14 से 21 फरवरी तक होगा निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैंप का आयोजन, रोटरी के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

कैम्प में ऑपरेशन के लिए अब तक 105 लोगों का हो चुका है चयन, रजिस्ट्रेशन जारी

599

गिरिडीह। रोटरी नेत्र चिकित्सालय में आगामी 14 से 21 फरवरी तक निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैंप का आयोजन किया जायेगा। जिसकी जानकारी शनिवार को रोटरी नेत्र चिकित्सालय के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कैंप के संयोजक विजय सिंह, अध्यक्ष रवि चूड़ीवाला, मयंक राजगढ़िया व अमित गुप्ता ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जिनिया अमेरिका से 21 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम द्वारा उक्त कैंप में लोगों के कटे होंठ, जलने से सिकुड़े हुए अंग, सटी हुई उंगलियां, विकृत कान, जन्म से त्वचा पर निशान का ऑपरेशन कर ईलाज किया जाएगा।

बताया कि 1987 पहली बार अमेरिका से चिकित्सकों की टीम गिरिडीह आकर प्लास्टिक सर्जरी कैंप का आयोजन किया था। जिसके बाद हर दूसरे साल गिरिडीह आकर चिकित्सकों की टीम अपनी सेवा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैंप के लिए कुल 105 लोगों का प्रारंभिक जांच कर ऑपरेशन हेतु चयन किया जा चुका है। हालांकि ऑपरेशन के लिए अभी भी रजिस्ट्रेशन जारी है, जो 13 फरवरी तक जारी रहेगा।

ITI

Comments are closed.