Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

रांची में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का मामला

350

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ सोनिया और राहुल गांधी की टिप्पणी विवाद का रूप ले चुकी है। यह मामला अब रांची के अनुसूचित जाति/जनजाति थाने तक पहुंच गया है। अंजली लकड़ा नामक महिला ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। अंजली लकड़ा ने आवेदन में आरोप लगाया कि 31 जनवरी 2025 को संसद के बजट सत्र में सोनिया और राहुल गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। राहुल गांधी ने उन्हें ‘बोरिंग’ कहा, जबकि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को ‘पूअर लेडी’, ‘असहाय’, ‘लाचार’, ‘गरीब महिला’ और ‘थकी हुई’ जैसे शब्दों से संबोधित किया।

अंजली लकड़ा का कहना है कि यह शब्दावली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मानसिक रूप से उत्पीड़न करने के लिए जानबूझकर इस्तेमाल की गई है। यह न सिर्फ राष्ट्रपति, बल्कि पूरे आदिवासी समाज का अपमान है। अंजली ने मामले में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार अधिनियम 1989 के तहत कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

sawad sansar

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल रह चुकी हैं और आदिवासी समाज के बीच उनकी बहुत प्रतिष्ठा है ।

Comments are closed.