Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार और जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्या मित्तल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में करेंगी सम्मानित

455

झारखण्ड राज्य में बेहतर चुनाव प्रबंधन के लिए झारखंड को पहली बार बेस्ट परफॉर्मिंग अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। जहाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस यानी 25 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार को सम्मानित करेंगी।

ईटीवी भारत न्यूज़ के अनुसार यह सम्मान झारखंड में 2024 में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव अच्छे ढंग से संचालित किए जाने के लिए दिया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार झारखंड के अलावे बेस्ट परफॉर्मिंग अवार्ड महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर को भी दिया जायेगा। इसके अलावे पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्या मित्तल को भी बेहतर निर्वाचन कार्य के लिए इस मौके पर सम्मानित किया जाएगा।

ITI

Comments are closed.