Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बेंगाबाद में विधायक कल्पना सोरेन और मंत्री सुदिव्य सोनू का आभार सह संवाद सभा का हुआ आयोजन

झामुमो की जड़े इतनी मजबूत है कि कोई उसे उखाड़ने की सोच भी नही सकता: सुदिव्य कुमार हेमंत सरकार का झारखंड की महिलाएं और युवा बने आत्मनिर्भर: कल्पना सोरेन

521

गिरिडीह। गांडेय विधानसभा के बेंगाबाद प्रखंड के रातडीह गांव में गुरुवार को झामुमो के द्वारा आभार सह संवाद सभा का आयोजन किया गया। सभा में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, महासचिव महालाल सोरेन, पूर्व विधायक केदार हाजरा, प्रणव वर्मा, शहनवाज अंसारी सहित पार्टी के कई नेता शामिल हुए। आभार सह संवाद सभा में पहुंचे ही हजारों की संख्या में भीड़ ने पूरे उत्साह के साथ विधायक कल्पना सोरेन के साथ मंत्री सुदिव्य कुमार का स्वागत किया।

sawad sansar

सभा को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि गांडेय की जनता को भरोसा दिलाया गया था कि वो एक सीएम के समकक्ष जनप्रतिनिधि चुन रहे हैं और गांडेय की जनता ने उनके भरोसे पर विश्वास कर पूरा स्नेह दिया है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में झामुमो ने भाजपा को तिनके की तरह उड़ा दिया। कहा कि कुछ राजनीतिक दलों के द्वारा चुनाव के दौरान झामुमो को झारखंड से उखाड़ फैकने की बात कही थी, लेकिन झामुमो की जड़े इतनी मजबूत है कि कोई उसे उखाड़ने की सोच भी नही सकता है।

वहीं सभा को संथाली और हिंदी भाषा में संबोधित करते हुए गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सरकार के मईया सम्मान योजना की राशि का महिलाएं सही इस्तेमाल करें। कहा कि हेमंत सरकार का यही सपना था कि महिलाओं को उनका सम्मान मिले और महिलाओं को किसी पर निर्भर नहीं रहना पडे़। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में झारखंड को झुकने नहीं दिया जाना है। राज्य के महिलाएं व बच्चे अपने हुनर से झारखंड का नाम रोशन करेंगे। हर बच्चों को साबित करना है कि वो भारतीय होने के साथ-साथ एक झारखंडी है।

Comments are closed.