Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सनसनीखेज खुलासा: झारखण्ड में अलकायदा आतंकी संगठन का कैंप बनाने की चल रही थी तैयारी

881

आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट ने झारखंड में रांची और लातेहार जिले के बॉर्डर पर स्थित नकटा पहाड़ी पर ट्रेनिंग कैंप बनाने का प्लान तैयार किया था। इस बात का खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड पुलिस के एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के जॉइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किए गए अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट के आतंकियों से पूछताछ में हुआ है।

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार आतंकी शाहबाज अंसारी ने पुलिस को झारखंड में तैयार किए जा रहे आतंक के मॉड्यूल के बारे में कई चौंकाने वाली जानकारियां दी हैं। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आतंकी ने बताया है कि अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट ने आतंक फैलाने के लिए जो मॉड्यूल तैयार किया था, उसका नाम ‘रांची रैडिकल ग्रुप’ रखा गया था। जिन लोगों को इस ग्रुप से जोड़ा गया था, उनके ब्रेनवॉश के लिए कई तरह के लिटरेचर और अन्य चीजें उपलब्ध कराई जाती थीं। झारखंड से चार लोगों को हथियार चलाने और हमले की ट्रेनिंग के लिए राजस्थान भेजा गया था। वहां से लौटने के बाद उन्हीं की निगरानी में रांची में ट्रेनिंग कैंप चलाने की तैयारी थी।

ITI

Comments are closed.