Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कोबाड में की जनसभा, कहा मुनिया देवी को जिताएं

सभा के दौरान आंचल पसार भावुक हुई मुनिया देवी ने मांगा समर्थन

432

गिरिडीह। गांडेय की भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी के समर्थन में शनिवार को कोबाड़ में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सीएम सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए और मुनिया देवी को जिताने के लिए जनता से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं व भाजपा के लक्ष्य से जनता को अवगत कराया।

sawad sansar

उन्होंने हेमंत सोरेन समेत कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन पीएम मोदी नहीं हैं, जो जनता से किए हर वादे को निभा सके। शिवराज सिंह चौहान ने कहा एनडीए की सरकार बनने के बाद किसानों से 3100 रुपए क्विंटल धान की खरीद होना तय है। और किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही पीएम मोदी का प्रयास रहा है। उन्होंने गांडेय की जनता से भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी को समर्थन देते हुए विधायक बनाने का अहवान किया।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी अपने आंचल लोगों के सामने पसार कर भावुक होते हुए समर्थन मांगा। जनसभा में भाजपा नेता दिनेश यादव, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, दिलीप वर्मा, महेंद्र वर्मा, यदुनंदन पाठक समेत कई नेता मौजूद थे।

Comments are closed.