Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

धनवार विधानसभा के तिसरी में झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में हुई जनसभा

स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने गिनाई हेमंत सरकार की उपलब्धियां

867

गिरिडीह। तिसरी के गांधी मैदान में इंडी गठबंधन के द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मू सोरेन, भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल हुए प्रणव वर्मा, धनवार प्रत्याशी निजामउद्दीन अंसारी सहित कई नेता शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने धनवार विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी निजाम उद्दीन अंसारी के पक्ष में मतदान कर हेमंत सोरेन के हाथो को मजबूत करने की अपील की। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पर झारखंड की जनता का एक लाख छत्तीस हजार बकाया है। जिसे केन्द्र सरकार नही दे रही है। कहा कि भाजपा झारखंड का विकास नही चाहती है। झारखंड में बीस साल तक भाजपा ने शासन किया। जबकि झामुमो ने पांच साल की कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कार्य किए है। उन्होंने इस दौरान हेमंत सरकार के उपलब्धियों को गिनाया।

sawad sansar

प्रत्याशी निजाम उद्दीन अंसारी ने कहा कि धनवार क्षेत्र की जनता यदि मौका देती है तो जिस तरह अनुमंडल खोरीमहुआ को बनाया। इस बार जिला बनाने का काम करेंगे और तिसरी गांवा का ज्वलंत मुद्दा यहां के हजारों लोगो के रोजगार ढिबरा को चालू करवाएंगे। धनवार विधानसभा क्षेत्र में कई विधायक, मंत्री यहां के बेटा मुख्यमंत्री रहे किसी ने क्षेत्र के जनता और छात्रों के लिए कुछ नही किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेएमएम के सफीक अंसारी, अजय सिंह, रिंकू बरनवाल, मो मुनीब, लालो मुर्मू, राजद के प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज अंसारी मौजूद थे।

ITI

Comments are closed.