Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाकपा माले ने किया विधानसभा बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, विधानसभा फतह की बनाई रणनीति

देश और सविधान को बचाने के लिए है यह चुनाव: दीपांकर भट्टाचार्य

384

गिरिडीह। भाकपा माले राजधनवार के सर्कस मैदान में पुरे विधानसभा बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता माले प्रखंड सचिव क्युम अंसारी व संचालन किशोरी अग्रवाल ने की। जबकि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य व पूर्व विधायक सह भाकपा माले प्रत्याशी राजकुमार यादव शामिल हुए।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा देश को कॉरपोरेट घराने को लुटाने, देश की गंगा, जमुनी तहजीब को मिटाने तथा दंगा फसाद कराने की साजिश कर रही है। कहा कि भाजपा की साजिश के खिलाफ यह चुनाव देश और सविधान को बचाने के लिए है। कहा कि माले की पहचान जनसंघर्ष है। 2019 में चुनाव हारने के बाद भी आपके पूर्व विधायक राजकुमार यादव हर दुःख सुख में जनता के साथ तटस्थ रहे। उन्होंने जाती धर्म से ऊपर उठकर नौजवान, किसान, महिला अपने हक के लिए माले के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

sawad sansar

सम्मेलन को संबोधित करते हुए माले प्रत्याशी सह पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को मजबूती से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अपने अपने बुथ क्षेत्र की शत प्रतिशत जनता के साथ सम्पर्क बनाकर कार्य करे। कहा कि जनता को प्रलोभन से दूर रहने की जरूरत है। कहा कि विधानसभा में लाल झंडे की लहर है और यह लहर 20 अक्टूबर को सुनामी लहर में तब्दील होगा।

सम्मेलन में जिला सचिव जनार्दन प्रसाद, उस्मान अंसारी, क्युम अंसारी, विनय संथालिया, रामेशवर चौधरी, शंकर पासवान, जयंती चौधरी, कौशल्या दासे आदी ने सम्बोधिन किया।

Comments are closed.