Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों के लिए सेविकाओं के बीच किया बर्तन का वितरण

1,097

गिरिडीह। तिसरी बाल विकास परियोजना कार्यालय के गोदाम से शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच बच्चो के भोजन नाश्ता कराने हेतु बर्तन का सेट दो बड़े कार्टून में वितरण किया गया। कार्यालय के प्रधान लिपिक महावीर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में लगभग 70 सेविकाओं के बीच बर्तन वितरण की गई।

प्रधान लिपिक महावीर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि तिसरी प्रखंड में 98 अंगनाबाड़ी केंद्र संचालित है। सभी आंगनबाड़ी केंद्र में उन्नीस तरह का 97 पीस बर्तन से भरा दो कार्टून सेविकाओं को दिया गया है। कार्टून में बर्तन स्टील का कुकर, डेक, प्लेट, गमला, कढ़ाई, जग आदि कई तरह के बर्तन अच्छी तरह से बंद मिला। जिसके बाद उक्त बर्तन का सेट से भरा कार्टून सेविकाओं को दिया गया।

sawad sansar

मौके पर आशा देवी, रंजना वर्मा, संजू देवी,उर्मिला देवी सहित 70 आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका मौजूद थी।

ITI

Comments are closed.