Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पेड़ पर फंदे से लटका मिला ससुराल आए युवक की लाश, दो माह पूर्व हुई थी शादी

789

गिरिडीह। जिले के सरिया स्थित बड़की लुतियानो जंगल में शुक्रवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक युवक की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के जामतारा निवासी 21 वर्षीय लालचंद महतो के रूप में हुई। पेड़ से लटका का शव मिलने की सूचना मिलने के बाद परिजन एवं ग्रामीण के अलावे सरिया पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।

जानकारी के अनुसार लालचंद महतो का विवाह दो माह पूर्व अप्रैल माह में हुआ था। 20 जुलाई को वह अपने ससुराल बड़की लुतियानो आया था। जिसके बाद लालचंद गुरुवार को अपने ससुराल में नहाने जाने की बात कह कर नशे की हालत में अपने मोटर साइकिल से सुबह निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नही आया। इसके बाद ससुरलवालों ने लालचंद की काफी खोजबीन की। वहीं शुक्रवार की सुबह युवक का शव बड़की लुतियानो के जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला।

ITI

Comments are closed.