Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

धनबाद के किन्नरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर गिरिडीह की किन्नरों ने की प्रेसवार्ता

पुलिस से लगाई गुहार, कहा अक्सर धनबाद किन्नर आकर उनके साथ करते है मारपीट व छीनतई

833

गिरिडीह। किन्नरों के दो गुटों के बीच वर्चस्व को पिछले कई महीनों से गिरिडीह में विवाद जारी है। गिरिडीह में रहने वाले किन्नरों के एक ग्रुप का आरोप है कि धनबाद का गुट गिरिडीह में उत्पात मचाए हुए है। शुक्रवार को किन्नर समाज की गिरिडीह अध्यक्ष अश्विनी अबंेडकर ने अन्य किन्नरों के साथ प्रेसवार्ता कर धनबाद के दर्जन भर किन्नरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले आठ जून को गिरिडीह के किन्नरों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। साथ ही गिरिडीह की किन्नरों के पास मौजूद रिवाजों से मिले पैसे के साथ कई जेवरात भी छीन लिए गए।

अश्विनी अबेंडकर ने कहा कि घटना के दिन वो गिरिडीह से बाहर थी। मामले को लेकर जब मुफ्फसिल थाना पुलिस को जानकारी दी गई तो उन्होंने पूरी सक्रियता के साथ धनबाद के किन्नरों से उन्हें पैसे और जेवरात लौटाने में सहयोग किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन से धनबाद से आने वाले किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाते हुए कहा कि उनका काम सिर्फ बधाईयां देने का है। ऐसे में धनबाद के किन्नर लगातार पिछले कई महीनें से उन्हें परेशान कर रहे है।

ITI

Comments are closed.