Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

शहर में पेयजल समस्या को लेकर माले ने नगर निगम को सोंपा ज्ञापन

15 जून तक सुधार नही होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

914

गिरिडीह। नगर निगम के सभी वार्डाे में पेयजल की समस्या को देखते हुए माले की टीम माले के विधानसभा प्रभारी नेता राजेश सिन्हा की अगुवाई में शुक्रवार को नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अशोक हांसदा और अर्बन प्लानर मंजूर आलम से मिलकर ज्ञापन दिया। इस दौरान माले की टीम में सनातन साहू, मो0 मंजर, नौसाद आलम शामिल थे।

मौके पर माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि नगर निगम वैसे तो नया नया वार्ड बना दिया है किंतु पिछले पांच सालों में पानी की सुविधा नही है जो पुराने वार्ड है कुछ वार्ड तो ऐसे है जिसमे पाईप बिछा हुआ है। किंतु पांच साल से आज तक पानी नही आया है। पाईप में पचंबा एरिया में देखा जा सकता है। वहीं सुबह शाम पानी नही मिल पाता है। कहा कि नगर निगम को समय पर सिर्फ टैक्स चाहिए। कहा कि 14 जून तक यदि पेयजलापूर्ति में सुधार नही किया गया तो 15 जून सुबह 10 बजे से नगर निगम के सामने माले प्रदर्शन करने का बाध्य होगी।

ITI

Comments are closed.