Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बीएनएस डीएवी, हनी होली सहित कई स्कूलों ने निकाली मतदान जागरूकता रैली

नुक्कड़ नाटक सहित अन्य माध्यमों से मतदान के लिए लोगों को किया जागरूक

510

गिरिडीह : गिरिडीह लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीएनएस डीएवी पब्लिक, हनी होली ट्रिनिटी स्कूल सहित कई अन्य स्कूलों ने शुक्रवार को मतदान जागरूकता रैली निकाली। यह रैली युवाओं को अधिक से अधिक मतदान करने, लोकतंत्र को मजबूत करने एवं मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से निकली गयी.

बीएनएस डीएवी, हनी होली सहित कई स्कूलों ने निकाली मतदान जागरूकता रैली

बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा निकाली गई रैली स्कूल से सिरसिया ब्लॉक तक गई। राल्य्य में शामिल छात्र – छात्राओं ने स्थान स्थान पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोकतांत्रिक देश में, मतदान के महत्व पर, श्रेयांश गुप्ता, सुधांशु कुमार, विशन प्रताप मुरमुर, प्राची, श्रद्धा ने अपने विचार लोगों के सामने प्रकट किया, साथ ही वृष्टि एवं नैनी निधि ने मतदान के महत्व को दर्शाते हुए संयुक्त रूप से कविता पाठ किया।

छात्रों ने घर-घर जाकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन-एच डॉ पी हाजरा ने कहा कि मतदान की महत्ता को समझें, मतदान हमारा अधिकार है। यही एक ऐसा अधिकार है जो हर वर्ग समाज गरीब अमीर सबके लिए समान है इसकी गरिमा को समझें और अपने मतदाता अधिकार का उपयोग कर राष्ट्र को सशक्त एवं उन्नत बनाएं। मौके पर उप प्राचार्य योगेश शर्मा, डीएन सिन्हा एवं एस एस महापात्र मौजूद रहे।

बीएनएस डीएवी, हनी होली सहित कई स्कूलों ने निकाली मतदान जागरूकता रैली

इधर इसी उद्देश्य को लेकर हनी होली ट्रिनिटी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पूर्ण उत्साह से लोगों को मतदान दिवस के दिन घरों से निकलकर मताधिकार के प्रयोग हेतु प्रेरित किया। बच्चों की बातें सुनकर लोगों में उत्साह एवं जागरूकता देखी गयी। इस अभियान में कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र-छात्राओं के साथ स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिका भी शामिल हुए। स्कूल के सेक्रेटरी जावेद अनवर अली ने बताया कि योग्य नेता को चुनना हर नागरिक का कर्तव्य है। प्राचार्या अनिता सिन्हा ने कहा कि सुदृढ़ लोकतंत्र, देश की सुरक्षा एवं पूर्ण विकास के लिए एक शक्तिशाली प्रतिनिधि चुनकर मजबूत सरकार बनाने में सहयोग करना ही चाहिए ।

Comments are closed.