Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पीएम के कार्यक्रम को लेकर डीसी व एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

1,067

गिरिडीह। जिले के बिरनी प्रखंड के पेशम में आगामी 16 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर बुधवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान डीसी व एसपी ने अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी व थाना प्रभारी के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

ITI

Comments are closed.