Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

50 हजार रुपए ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

योनो रिवार्ड पॉइंट रिडीम कराने के नाम पर लोगों से करता था ठगी

0 1,514

गिरिडीह। जिले के सरिया थाना पुलिस ने साइबर अपराध में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सिकंदर कुमार सरिया थाना क्षेत्र के छोटकी सरिया का रहने वाला है और उस पर 50 हजार रुपए ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार तीसा चौधरी के साथ 50 हजार ठगी की घटना को लेकर सुदर्शन प्रसाद नामक व्यक्ति ने साइबर थाना में लिखित आवेदन दिया था। जिसके बाद पुलिस निरीक्षक ज्ञान रंजन कुमार के द्वारा छापेमारी करते हुए बीते 11 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

sawad sansar

जानकारी के अनुसार आरोपी एसबीआई योनो रिवार्ड पॉइंट रिडीम कराने के नाम पर आम लोगों से यूजर आईडी, पासवर्ड लेकर पैसे की ठगी करता था।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.