4 लेबर कोड को रद्द करने व 12वें वेज बोर्ड को लागू करने की मांग को लेकर सीसीएल के ट्रेड यूनियनों ने किया प्रदर्शन
कहा मांगे पूरी नही होने की स्थिति में देश व्यापी आंदोलन को होंगे बाघ्य

गिरिडीह। गिरिडीह सीसीएल के ट्रेड यूनियनों की संयुक्त मोर्चा ने 4 लेबर कोड को रद्द करने और 12वें वेज बोर्ड को लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को जीएम कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। ट्रेड यूनियन नेता तेजलाल मंडल, दिलीप मंडल, अमित यादव, हरगौरी साव ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए 4 लेबर कोड को मजदूर विरोधी और काला कानून बताते हुए कहा कि चारों श्रम संहिताओं को केन्द्र सरकार तुरंत वापस ले। साथ ही उन्होंने सरकार से 12वें वेज बोर्ड को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने मजदूरों की मांगों को नजर अंदाज किया, तो उनका यूनियन देशव्यापी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ऐसे में कोयला आपूर्ति ठप होने से उद्योगों का कामकाज और बिजली-पानी की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

