Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

31 मार्च तक ई केवाईसी नहीं करवाने पर कार्ड धारी हो सकते हैं राशन कार्ड से वंचित: प्रदीप राम

16

गिरिडीह। खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के राशन कार्ड धारकों के लिए एक केवाईसी की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। उक्त संबंध में प्रेसवार्ता कर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप राम ने कहा कि विगत छः महीने से प्रखंड भर में ई केवाईसी सभी लाभुक अपने राशन डीलर के पास पाउस मशीन में ई केवाईसी करवा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रखंड भर में 23 हजार 455 कार्ड धारी है जिसमें 106641 सदस्य हैं जिसमें 66287 लाभुकों का ई केवाईसी हुआ है जो लगभग 62 प्रतिशत लोग ई केवाईसी करवा लिए हैं। वही लगभग 38 प्रतिशत लोग अभी भी ई केवाईसी से वंचित है। उन्होंने लाभुकों से अपील करते हुए कहा कि सभी जल्द से जल्द ई केवाईसी करवा ले नहीं तो 31 मार्च के बाद राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड से वंचित किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि 21 मार्च 2025 से 27 मार्च 2025 तक प्रखंड भर में ई केवाईसी सप्ताह मनाया जाएगा। जिसके तहत सभी राशन डीलर अपने-अपने क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर लोगों से अपील कर ई केवाईसी के लिए जागरूक करेंगे और लोगों का ई केवाईसी करवाएंगे। वहीं ई केवाईसी नहीं होने का कारण भी बताएंगे।

Comments are closed.