Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

24वां अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक एवं शास्त्रीय व लोकनृत्य प्रतियोगिता शुरू, उपायुक्त ने किया उद्घाटन

झारखंड सहित दस राज्य के प्रतिभागी हुए शामिल, अपनी लोकसंस्कृति की करेंगे प्रस्तुति

52

गिरिडीह। कला संगम के द्वारा सबेरा सिनेमा हॉल में स्व0 जेपी कुशवाहा 24वां अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक एवं स्व0 उमा रानी ताह स्मृति लोकनृत्य शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्यअतिथि उपायुक्त नमन प्रियेश लकडा, विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विष्पुते, सूचना जन सम्पर्क पदाधिकारी अंजना भारती के अलावे कला संगम के संरक्षक राजेन्द्र बगेडिया, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, संयोजक चुन्नूकांत, रालोजपा के प्रदेष अध्यक्ष राजकुमार राज, सतिंदर सिंह सलूजा, अजय कुमार सिन्हा, श्रेयांस जैन सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों के द्वारा स्वागत गान व नृत्य की प्रस्तुति की गई। वहीं कला संगम की ओर से अतिथियों को मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर सचिव सतीश कुन्दन ने बताया कि बतौर मुख्यअतिथि मंत्री सुदिब्य कुमार 22 मार्च को स्व0 दिगंबर प्रसाद स्मृति राष्ट्रीय सम्मान समारोह का उद्घाटन व स्मारिका का विमोचन करते हुए देश भर के चुनिंदा कलाकारों को सम्मानित करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप् में पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, भाजपा नेता दिनेश यादव, अमरजीत सिंह सलूजा, संरक्षक डॉ विकास लाल, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह उपस्थित रहेंगे। बताया कि 23 मार्च को शाम 7 बजे पुरस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन किया जायेगा।

कार्यक्रम में उड़िसा, बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, त्रिपुरा, असम सहित 10 राज्यों के कलाकार भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता मंे निर्णायक की भूमिका में बिहार से आए अशोक मानव, त्रिपुरा से आई सिवानी गोस्वामी, झारखंड के मो0 निजाम, शिवलाल सागर, वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा, सरसी चंद्रा मौजूद है।

Comments are closed.