Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

22 एवं 23 सितंबर को मनाया जायेगा श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 47वाँ वार्षिक महोत्सव

तैयारी में जूटे श्री श्याम सेवा मंडल के सदस्य, बाबा का भव्य दरबार होगा भक्तों के आकर्षण का केन्द्र

0 7

गिरिडीह। श्री श्याम सेवा मंडल द्वारा शहर के श्री महावीर कुटिया मंदिर प्रांगण, श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 47वाँ वार्षिक महोत्सव आगामी 22 एवं 23 सितंबर को श्रद्धा, भक्ति एवं भव्यता के साथ मनाया जायेगा। महोत्सव के पहले दिन प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलित की जाएगी। इसके पश्चात दोपहर में भव्य निशान एवं पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी श्रद्धालु निशान लेकर एवं बाबा की पालकी के साथ शामिल होंगे।

मंडल के अध्यक्ष बाँके बिहारी शर्मा ने बताया कि महोत्सव के दौरान बाबा का भव्य श्रृंगार किया जायेगा। बाबा के अलौकिक श्रृंगार एवं भव्य दरबार भक्तों के मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगा। वहीं श्रद्धालुओं के लिए सवामणी एवं छप्पन भोग का आयोजन भी श्रद्धापूर्वक किया जाएगा। वहीं 22 सितंबर की रात्रि से 23 सितंबर तक अखंड भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अमित नामा (जयपुर), आकाश परिचय (गिरिडीह), अभिषेक सिंघल (कोलकाता) एवं संजीव शर्मा (सोनभद्र) सहित अन्य भजन गायकों द्वारा श्री श्याम प्रभु के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति की जायेगी। शिवम म्यूजिकल ग्रुप, कोलकाता एवं रॉकी म्यूजिकल ग्रुप, देवघर द्वारा संगीत संयोजन किया जाएगा। इस दौरान रामबाग क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में श्री श्याम प्रभु के जयकारों एवं भजनों से गूंजता रहेगा।

sawad sansar

महोत्सव की तैयारी में मंडल के संयोजक संजय कुमार भुदौलिया, सह-संयोजक किशन अग्रवाल, अध्यक्ष बाँके बिहारी शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज खण्डेलवाल, सचिव कुणाल कुमार मोदी, सह-सचिव संजय शर्मा (सीए), कोषाध्यक्ष प्रभात खेतान एवं सह-कोषाध्यक्ष नारायण सौंधालिया सहित पूरी आयोजन समिति सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

 

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.