Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

19 जून को सदर प्रखंड में लगेगा रक्तदान शिविर, लोगों से बढ़ चढ़कर भाग लेने की की गई अपील

0 30

गिरिडीह। गिरिडीह ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए आगामी 19 जून को सदर प्रखंड परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आम नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने और रक्तदान करने की अपील की है।

इस बाबत प्रमुख पूनम देवी एवं अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना तथा लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। शिविर में योग्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया जाएगा। उन्होंने जिले के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों से अपील की कि वे रक्तदान शिविर में पहुंचकर इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और मानवता की सेवा में योगदान दें।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.