Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

150वीं जयंती के मौके पर याद किए गए भगवान बिरसा मुंडा

आदिवासी छात्र संघ, भाकपा माले सहित कई संगठनों ने मनाई जयंती, उनके संघर्षों को किया याद

411

गिरिडीह। भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती के मौके पर कई संगठनों ने शहर के बिरसा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर बिरसा जयंती समारोह समिति के द्वारा भगवान बिरसा को याद करते हुए उनकी जयंती मनाई गई। इस मौके पर समिति के पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, रविकांत सिंह व मनदीप शर्मा के नेतृत्व में काफी संख्या में युवाओं ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भगवान बिरसा के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड राज्य के 24 वें स्थापना दिवस पर समस्त राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी एवं राज्य की कुशलता और उन्नति के लिए युवाओं की भागीदारी का आह्वान किया।

sawad sansar

इधर भाकपा माले के नेता राजेश सिन्हा के नेतृत्व में भी कई कार्यकर्ता बिरसा चौक पहुंचे और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर राजेश सिन्हा ने कहा कि एक बार फिर देश में बिरसा मुंडा की जरूरत है। कहा कि आज के युवाओं को उनकी जिवनी को पढ़नी चाहिए कि कैसे अंग्रेजों को नाकों चने चबाए थे। आज हमे गोरे अंग्रेजों से नहीं बल्कि देश के अंदर मौजूद अंग्रेजियत से लड़ने की जरूरत है।

इस दौरान जिला आदिवासी छात्रसंघ के अध्यक्ष प्रदीप सोरेन, सचिव मदन हेंब्रम के नेतृत्व में काफी संख्या में आदिवासी छात्र भी मौके पर पहुंचे और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके संघर्षों को याद किया। कहा कि बिरया मुंडा ने ब्रिटिश काल में अंग्रेजों और जमींदारी प्रथा के विरोध में आंदोलन खड़ा करते हुए लोगों को एकजुट किए थे। आदिवासी युवा आज भी उनसे प्रेरित हैं इसलिए आज के दिन को एक ऐतिहासिक दिन के रूप में याद किया जाता है।

Comments are closed.